रांची :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगी. यहां वे नामकुम स्थित आईसीएआर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी एग्रीकल्चर) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. साथ ही वहां ‘एक पौधा मां के नाम’ कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगी. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहेंगे. राष्ट्रपति राजभवन में रूकेंगी. वे 20 सितंबर की दोपहर 12.30 बजे दिल्ली से रवाना होंगी.
ऐसा है राष्ट्रपति का कार्यक्रम
19 सितंबर को शाम सात बजे राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट से वे सीधे राजभवन जाएंगी. 20 सितंबर आईसीएआर के 100 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में होंगी शामिल • ‘एक पौधा मां के नाम’ कार्यक्रम की भी शुरुआत करेंगी
की सुबह 10 बजे आईसीएआर के कार्यक्रम में शामिल होंगी. दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल से निकल कर रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और दिल्ली के लिए रवाना होंगी.