नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता, जेएमएम के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के निधन पर कांग्रेस ने शोक प्रकट किया

रांची:झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता, कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, पूर्व सांसद साइमन मरांडी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव एवं विधायक दल नेता आलमगीर आलम,मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।

अपने शोक संवेदना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा पांच बार विधानसभा के सदस्य एवं दो बार लोकसभा के सदस्य के रूप में 2013 में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रिमंडल के रुप में कार्य कर चुके झारखंड ने अपना लाल खो दिया है, साइमन मरांडी सर्वदा मूल्यों एवं सिद्धांतों की राजनीति करते रहे। कोरोना महामारी में हमने एक से एक शख्सियत खोते जा रहे है,दुख एवं चुनौतीपूर्ण इस घड़ी में सब को सावधानी एवं ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है।डा उराँव ने कहा साइमन मरांडी का निधन राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है, व्यक्तिगत रूप में मैंने एक अच्छा शुभचिंतक और एक अच्छा दोस्त को दिया है जिसकी कमी जीवन भर मुझे महसूस होगी, उन्होंने परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सारमन दा को असीम शांति मिले, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों तथा उनके शुभचिंतकों को दुख सहने की अपार शक्ति दे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा झारखंड अलग राज्य का सपना लेकर जीवन पर्यंत संघर्ष करने वाले इस महान शख्सियत को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें श्री चरणों में स्थान दें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा झारखंड ने एक मजबूत नेता खो दिया है, भविष्य में हमेशा उनकी कमी महसूस की जाएगी।
प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा साइमन मरांडी जी को मैं अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके आदर्श और उनके कृत्य हमेशा जीवंत रहेंगे और उनके पद चिन्हों पर चलकर हम झारखंड को प्रगति के रास्ते पर लेकर आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button