नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

हेमन्त सरकार के तुष्टिकरण के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा: दीपक प्रकाश

लाठी चार्ज के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं एवम कार्य कर्ताओं ने मनाया काला दिवस

रांची:हेमन्त सरकार की जनविरोधी तुष्टिकरण नीति के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा घेराव में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों के कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। काला दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। प्रदेश कार्यालय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। कला बिल्ला लगाते हुए घायल प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर तुष्टिकरण नीति लागू करना चाह रही है।
इतिहास में शायद ही कोई सरकार होगी जिसके खिलाफ मात्र 2 साल में इतना जनाक्रोश होगा। राज्य सरकार यह याद रखे कि अगर वह तुष्टिकरण की नीति को जारी रखेंगे तो उन्हें हम चैन से सोने नहीं देंगे, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

श्री प्रकाश ने कहा कि नारी शक्ति पर प्रहार और अत्याचार झारखंड की जनता बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आज आपने जितनी भी लाठियां भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसाई है, आपकी कुर्सी उतनी ही जल्दी जाएगी। सरकार कान खोलकर सुन ले, आज पुलिस के भेष में झामुमो के गुंडों ने जो हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है इससे हम डरने और पीछे हटने वाले नही हैं बल्कि तुष्टिकरण के खिलाफ आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने घेराव सफल होने पर कहा कि हेमंत सरकार की तुष्टीकरण नीति के खिलाफ आज इस प्रचंड विरोध प्रदर्शन को सफल और सशक्त बनाने के लिए पार्टी के प्रदेशभर के सभी जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत आभार एवं बधाई। इस निकम्मी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखण्ड के सवा तीन करोड़ लोगों की आवाज बनकर भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सभी जिलों से विधानसभा घेराव कार्यक्रम में आये हजारों कार्य कर्ताओं का जताया आभार श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पक्षधर है । कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में भारतीय संस्कृति को चोट पहुचाने की हर संभव कोशिश की है। परंतु भारतीय जनता पार्टी इस कोशिश को कभी भी सफल नही होने देगी।श्री सिंह ने तुष्टिकरण के खिलाफ संघर्ष में सदन से सड़क तक शामिल सभी कार्य कर्ताओं का आभार प्रकट किया।श्री सिंह ने घायल कार्य कर्ताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।काला दिवस पर प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास,, बालमुकुंद सहाय, प्रशिक्षण सह प्रमुख पंकज सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, राहुल अवस्थी, रंजीत चन्द्रवंशी आदि मौजूद थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button