नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

हज का सफर 9 मई से शुरू,1700 लोग हज पर जाएंगे,हज हाउस में दी गई ट्रेनिंग

रांची: हज 2024 को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस वर्ष झारखंड से लगभग 1700 लोग हज पर जाएंगे। इसको लेकर झारखंड हज कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड राज्य हज कमेटी के द्वारा कडरु हज हाऊस में हज पर जाने वाले महिला- पुरुष यात्रियों की ट्रेनिंग दी गई। आज रांची, खूंटी व सिमडेगा के लोगों ने ट्रेनिंग ली। ट्रेनर मुफ्ती मो अनवर कासमी, मुफ्ती सलमान कासमी, मौलान शफीक अलयावी, मुफ्ती फैजुल्लाह मिसबाही, मौलाना मंजूर कासमी, एजाजुल हसन सिद्दीकी व नयाब जेबा ने हज यात्रियो को ट्रेनिंग दी। हज से जुड़े हर छोटी बड़ी जानकारी दी गई। बहुत संख्या में महिला-पुरुष हज् यात्रियों ने ट्रेनिंग लेकर जानकारी ली। झारखंड राज्य हज कमेटी के सीईओ ने बताया कि 21 अप्रैल से शुरू हो कर 30 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न जिलों में हज की ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि झारखंड लोग कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, गया से हज के लिए उड़ान भरेंगे। 10 मई से हज का मुकद्दस सफर शुरू हो जाएगा। संभवतः 22 मई तक झारखंड के हज यात्री उड़ान भरेंगे। किस जिला के लोग किस दिन जाएंगे इसको लेकर अभी शेड्यूल नहीं आया है। लेकिन बहुत जल्द शेड्यूल आ जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग बहुत ही जरूरी है, इससे हज यात्रियों को बहुत फायदा मिलता है। हज ट्रेनर मुफ्ती अनवर कासमी, मुफ्ती सलमान कासमी, मौलाना मंजूर आदि ने हज यात्रियों को जाने से लेकर आने तक की सफर की पूरी जानकारी दी। इस मौके पर मो खुर्शीद, मो नासिर, डॉक्टर असलम परवेज, शाह उमैर, डीआईजी नौशाद आलम, सुडडू, मो लतीफ आलम, इमाम अहमद, जाहिद इक़बाल, अरशद जिया समेत सैंकड़ों लोगों उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button