नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

झारखंड के नए राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे रांची,सीएम ने गर्मजोशी से किया स्वागत

रांची:झारखंड के मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट परिसर में मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया. इस मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. इन्होंने भी उनका अभिनंदन किया.

भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि पर राज्य के मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत है

संतोष गंगवार के रांची पहुंचने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर उनके स्वागत का फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा, इसमें उन्होंने लिखा, ‘भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि पर राज्य के मनोनीत राज्यपाल आदरणीय संतोष गंगवार जी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button