नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headline

25 लाख का इनामी नक्सली विमल यादव आज करेगा सरेंडर

रांची:माओवादियों के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य 25 लाख का इनामी नक्सली विमल यादव उर्फ राधेश्याम उर्फ उमेश यादव शुक्रवार को सरेंडर करेगा। रांची के जोनल आईजी कार्यालय में झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने विधिवत आत्मसमर्पण करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी छत्तीसगढ़ की रहने वाली प्रेमिका से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण कर रहा है। विमल यादव मूल रूप से बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। बूढ़ा पहाड़ पर एक करोड़ के इनामी अरविंद की मौत के बाद वहां के नक्सलियों का नेतृत्व विमल यादव ने ही संभाल रखा था।

बाद में मिथलेश को मिली जिम्मेदारी तो होने लगा खटपट

जब बूढ़ा पहाड़ की जिम्मेदारी माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व ने 25 लाख रुपये के इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य मिथिलेश मेहता को मिली, तो विमल यादव से मिथिलेश मेहता की खटपट शुरू हो गई। इसके बाद से ही विमल यादव को उसकी प्रेमिका हथियार डालने के लिए प्रेरित करने लगी। मिथिलेश मेहता से खटपट भी विमल के आत्मसमर्पण की वजह बना। सूत्रों के अनुसार उसने गत वर्ष सितंबर महीने में ही पुलिस के सामने अनधिकृत रूप से आत्मसमर्पण कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button