मुंबई:मुंबई पुलिस ने अवैध होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। बता दें कि इस घटना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, लगभग 74 लोग घायल हैं।
मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप 100 फीट लंबा अवैध बिलबोर्ड गिर गया। इसकी चपेट में आने से लगभग 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 74 घायल हैं। वहीं मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बिलबोर्ड अवैध था। क्योंकि इसे लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।