नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीतिसेहत

प्रदेश के 5 हजार गांव में भाजपा करेगी सेवा कार्य:दीपक प्रकाश

मोदी सरकार 2 की दूसरी वर्षगांठ समारोह नही सेवा को है समर्पित

रांची: आगामी 30 मई को मोदी सरकार 2 की दूसरी वर्षगाँठ आने वाली है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने वर्षगाँठ को सेवा दिवस के रुप मे मनाने का निर्णय लिया लिया।

कोरोना के दूसरी लहर के बीच भाजपा कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की भावनाओं के अनुरूप एवम माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के निर्देशानुसार पूरे देश मे पार्टी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को साकार कर रहे हैं।
सेवा ही संगठन का विराट स्वरूप आगामी 30 मई को दिखेगा।

इस संबंध में प्रदेश भाजपा की एक वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,कोर कमेटी सदस्य, नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी,सभी सांसद एवम विधायकगण,ज़िला के पदाधिकारी गण, ज़िला परिषद,नगर परिषद,नगर पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष गण, मेयर,डिप्टी मेयर,सहित विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आगामी 30 मई को मोदी सरकार2 की दूसरी वर्षगांठ है। देश मे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में चल रही मजबूत,निर्णायक ओर गांव गरीब, किसान को समर्पित सरकार के लगातार 7 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं।

श्री प्रकाश ने कहा कि भारत के इतिहास में मोदी सरकार की उपलब्धियां स्वर्णाक्षरों में अंकित है। अनेक लोककल्याणकारी उपलब्धियों के साथ पूरे विश्व मे भारत का गौरव बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे भारत प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में पूरी तत्परता से लड़ाई लड़ रहा है। संक्रमण के बीच देश की चिकित्सा सुविधा मजबूत हुई है। दुनिया के परिपेक्ष्य में भारत की स्थिति बेहतर है। विश्व आज उम्मीद भरी निगाहों से भारत को देख रहा है। देश आज सीमाओं से पार मानवता की सेवा में तत्पर है। भारत की वैक्सीन हो या अन्य सुविधाएं,देश ने मानवता की सेवा में दुनिया को समर्पित किया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में मोदी सरकार के दूसरे वर्षगाँठ को पार्टी ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पांच हजार गांव में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न प्रकार से सेवा कार्य किये जाएंगे जिसमे मास्क ,सैनिटाइजर ,काढा,राशन, भोजन,फल,दवाइयां आदि का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि ये सारे कार्य कोविड एवम लॉक्ड डाउन के नियमो का पालन करते हुए सुनिश्चित किया जाए। कहा कि खुद भी बचना है और समाज के लोगों को भी संक्रमण से बचाना है।

ट्रेसिंग एवम वैक्सीनेशन को बढ़ावा
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा के साथ गांव में सभी का टीकाकरण जल्द सुनिश्चित हो इसके लिये भी जागरूक करेंगे। साथ ही ऑक्सी मीटर आदि के माध्यम से कोरोना मरीजों की जांच करके उनके आइसोलेशन में रहने,अस्पताल में भर्ती होने या दवा संबंधी जागरूकता भी फैलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जहां कफन देने में विश्वास करती है वही भाजपा कार्यकर्ता नर सेवा नारायण सेवा के साथ अंत्योदय के मंत्र को साकार करते हैं।

प्रत्येक मंडल से 10 गांव का करें चयन…….धर्मपाल सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रमो की रचना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपने अपने ज़िले में प्रत्येक मंडल से 10 ..10 गांव का चयन करें जहां सेवा कार्य करना है। इसमें लोगो की जरूरतों को प्राथमिकता दें । जहां ज्यादा जरूरत मंद हो वहां कार्यकर्ता जरुर पहुचें।

उन्होंने पार्टी के सांसद,विधायक एवम एवम अन्य निकायों के जन प्रतिनिधियों से कहा कि वे इन गांव के अतितिक्त अपने क्षेत्र के दो दो गांव का चयन करें जहां उनके द्वारा सेवा कार्य सम्पन्न हो।

2000 मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

श्री सिंह ने पार्टी के सभी सात मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा कमसे कम 2000 कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जाए जो सेवा दिवस के अवसर पर रक्त दान करे या करने को संकल्पित हों।
उन्होंने इन सूचीबद्ध लोगों के पंजीकरण के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल,एवम सुरक्षा पाबंदियों के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास एवम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा वर्चुअल तरीके से निर्धारित गांव के सेवा कार्य मे शामिल होंगे।

कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों ने देश का उपहास किया…..बाबूलाल मरांडी

बैठक को संबोधित करते हुए नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ने कहा कोरोना काल मे जहां प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूती से लड़ाई लड़ रहा वही कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों ने देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का मजाक उड़ाया। वैक्सीन का दुष्प्रचार किया जिसके कारण देश मे टीकाकरण बुरी तरह प्रभावित हुआ। टूलकिट के माध्यम से देश की परंपरा संस्कृति पर चोट किया गया।
श्री मरांडी ने कहा कि दुनिया भारत का आज लोहा मान रही और देश का प्रतिपक्ष ओछी मानसिकता से ग्रसित है।
उन्होंने प्रदेश सरकार की विफलताओं पर भी हमला बोला।कहा कि यह सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।लोग इलाज के अभाव में मरते रहे और ये सरकार अपनी जिम्मेवारियों से भागती रही।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं।

भारत मजबूती से खड़ा है……अर्जुन मुंडा

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में मजबूती से खड़ा है। देश आज प्रधानमंत्री जी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है।
कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि सोच है। भारत की स्वास्थ्य सुबिधाओं में वृद्धि के साथ उन्होंने सभी राज्यों को कोरोना की दूसरी लहार केलिये आगाह किया था। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण,देश मे आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन में अप्रत्याशित बृद्धि हुई है।भारत इन क्षेत्रों में आत्म निर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ा है।
उन्होंने संभावित तीसरी लहार से बचाव केलिये जन जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से हम जागरूकता भी फैलाएं।
उन्होमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुष मंत्रालय की हर दिन दो गोली की भी चर्चा की।

बैठक के अंत मे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व दुखा भगत,लक्षमण गिलुवा सहित कई अन्य के निधन पर शोक प्रकट किया गया।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन आदित्य साहू ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button