नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडमानवाधिकाररांची

प्लास्टिक में डाल कर नवजात का शव कचरा में फेंका,पुलिस जांच में जुटी

पुलिस पूछताछ में किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी

रांची:सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्या नगर राजू स्टोर के पीछे बाउंड्री में कचरे में नवजात का फेंका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगो की सूचना पर 16 अप्रैल को सुखदेव नगर थाना की पुलिस 1.30 बजे विद्या नगर पहुंची। कचरा में देखा कि एक सफेद कपड़े में लपेट कर नवजात को प्लास्टिक में डाल फेंका गया है। पूछताछ में किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने शव को रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखदेव नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध भादवि की धारा 315 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button