![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/02/9-6.jpg)
रांची-10 लाख इनामी हार्डकोर भाकपा माओवादी जीवन कंडूलना का रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की सूचना है. जीवन कंडूलना मूल रूप से खूंटी जिले के रानिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि 10 लाख इनामी माओवादी जीवन कंडूलना ने सरेंडर किया है.जीवन कंडुलना पोड़ाहाट सबजोनल कमिटी के इंचार्ज के रूप में था।