नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस की बड़ी करवाई,12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर: साइबर अपराधियों के विरुद्ध देवघर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाई लगातार जारी है। इसके तहत साइबर थाना की पुलिस ने देवघर जिला के करौं थाना क्षेत्र के नागादरी व जगाडीह, मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के खिजुरियाटांड, पालाजोरी थाना क्षेत्र पथरघटिया व महुआडाबर और सारवां थाना क्षेत्र के ललुआडीह गांव से बारह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर अपराधियों के पास से 19 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, 6 एटीएम, 2 पासबुक, 1 चेकबुक, 2 लैपटॉप और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 19 वर्षीय विशाल मंडल, 38 वर्षीय बालदेव मंडल, 32 वर्षीय अख्तर अंसारी, 30 वर्षीय असरफ अंसारी, 40 वर्षीय बाबुमणि मंडल, 21 वर्षीय राहुल मंडल, 25 वर्षीय सज्जाद अंसारी, 20 वर्षीय आमिर अंसारी, 26 वर्षीय मोइनुद्दीन अंसारी, 21 वर्षीय जमशेद आलम, 22 वर्षीय सफीक अंसारी और 19 वर्षीय शमीम अंसारी का नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button