नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

50 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, नेपाल भेजना था खेप

सिमडेगा: गिरदा ओपी की पुलिस ने 25 लाख रुपये के 50 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में संलिप्त छह लोगों को •ाी गिरफ्तार किया गया है। तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने सघन वाहन जांच करते हुए उक्त कार्रवाई की। एसपी डा.शम्स तब्रेज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कि ओड़िशा की ओर से गांजा की बड़ी खेप आने वाली है। इसे लेकर पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया। गिरदा ओपी क्षेत्र में अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग लगाई गई। जॉच के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया तो चालक ने कार जैसे ही रोका, कार में सवार 5-6 लोग उतरकर •ाागने लगे। जिसे पुलिस टीम ने खदेड़कर धर-दबोचा। गिरफ्तार लोगों में ओडिशा के गजपति जिला निवासी सुधाकर नायक, क्लेमेंट नायक, दीपक बेहरा, पंकज नायक, अजय नायक एवं जिला सुन्दरगढ़ ओड़िशा निवासी प्रदीप दास है। पूछताछ के क्रम में सुधाकर नायक ने बताया कि कार की डिक्की में पारदर्शी रंग के प्लास्टिक में सीलबंद किया हुआ •ाारी मात्रा में गांजा लोड है। उसके द्वारा यह •ाी बताया गया कि वे लोग ओ़डिशा राज्य के गजपति जिला के आखुबेड़ा गांव के अलग-अलग घरों से गांजा खरीद कर इसे सीलबन्द करते हुए बस के द्वारा पहले राऊरकेला लाये। फिर •ााड़े की गाड़ी में गांजा लेकर कोडरमा जा रहे थे। जहां से बिहार होते इसे नेपाल तक पहुंचाना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button