![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210817-WA0002.jpg)
जमशेदपुर :जिला प्रशासन ने शनिवार को बिष्टूपुर में कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में कई बड़े शोरूम एवं दुकानों को सील कर दिया। जिन्हें सील किया गया, उनमें छगनलाल दयाल जी संस, सागर स्वीट्स, भारत ऑटोमोबाइल, द कंचन, छप्पन भोग सहित अनेक चर्चित दुकानें शामिल हैं।सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, एडीएम (विधि व्यवस्था) नंद किशोर लाल, बिष्टूपुर की इंसीडेंट कमांडर सह कार्यपालक दंडाधिकारी सविता टोपनो, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार आदि इस अभियान में शामिल थे। अधिकारियों ने इन दुकानों में उमड़ी भीड़ एवं मास्क नहीं पहनने की शिकायतों पर यह कार्रवाई की। कुछ अन्य दुकानदारों व खरीदारों को आइंदा कार्रवाई की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। एडीएम ने शहरवासियों के रवैये पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोग इस तरह से लापरवाही बरत रहे हैं जैसे पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही का यही आलम रहा तो सभी लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मजबूरी में सख्ती बरतनी पड़ रही है।