रांची: कोरोना एक बार फिर विकराल रूप ले रहा है।रांची में 2 महीने बाद एक दिन में मिले 93 पॉजिटिव मरीज,झारखंड में कुल 194 केस मिले हैं।
पॉजिटिव मरीजों में भाजपा विधायक सहित कई लोग शामिल हैं,रांची में 74 दिनों के बाद इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज मिले हैं,
अब रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 451 हो गई है,भाजपा विधायक बिरांची नारायण कोरोना वैक्सिन का पहला डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं।
राज्य में अब भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है,
इसलिए हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।