जंगली हाथी ने युवक को मारा डाला, फिर सुंढ़ से पकड़कर गांव में घुमाया
खरसावां:वन क्षेत्र के बिटापुर पंचायत के परगनाथडीह टोला में जंगली हाथी ने एक युवक की पटक-पटककर जान ले ली। जानकारी के अनुसार बलराम कराई (28), पिता दासो कराई सोमवार की रात करीब 9 बजे अपने घर लौट रहा था। इस दौरान एक जंगली हाथी से उसका सामना हो गया। इसके बाद जंगली हाथी ने पहले तो पटक कर बलराम कराई की जान ले ली। फिर उसके शव को अपने सुंढ़ से लपेट कर पूरे गांव का चक्कर काटता रहा। ग्रामीणों द्वारा काफी शोर मचाने के बाद हाथी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर देर रात वन वि•ााग की टीम गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। आज सुबह •ाी घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। वन वि•ााग की टीम •ाी परगनाथडीह पहुंच कर शव को अपने कब्जे में किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला •ोज दिया। वन वि•ााग की ओर से मृतक के आश्रित को तत्काल मुआवजे के तौर पर 50 हजार रुपए की राशि दी गई। बाद में स•ाी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शेष के 3.5 लाख रुपये की राशि का •ाुगतान कर दिया जायेगा। खरसावां वन क्षेत्र में करीब एक दर्जन जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जंगली हाथियों को खदेड़ने की मांग की है। साथ ही हाथियों को •ागाने के लिये ग्रामीणों को आवश्यकता संसाधन उपलब्ध करने की मांग की है।