रांची:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस को लेकर लड़की की ओर से अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज कराई गई है। इसके बाद रांची पुलिस हरकत में आ गई है। लड़की खूंटी की रहने वाली है। युवती की मेडिकल टेस्ट कराने के बाद अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रहे हैं।दर्ज FIR में युवती ने कहा है- “सुनील तिवारी के यहां नौकरानी का काम करती थी। वहां मेरे साथ जबरन संबंध बनाया गया। जब विरोध करती थी तब जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीटा भी जाता था। वहीं, बताया जा रहा है पीड़िता ने एक सप्ताह पहले अपनी कहानी परिवार को सुनाई, जिसके बाद परिवार वाले ने तुरंत केस दर्ज करने का फैसला लिया।
Related Articles
Check Also
Close