रांची:देवघर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राजद के वरिष्ठ नेता आदरणीय सुरेश पासवान को संसदीय बोर्ड राजद के अध्यक्ष एवं प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव के पद पर पूर्व विधायक गोड्डा संजय प्रसाद यादव के बनने पर पूरे प्रदेश राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई! प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार पाण्डेय ने दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण पद मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड में राजद और मजबूती के साथ इनके नेतृत्व में कार्य करेगी !आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के साथ जनता की आवाज बनेगी! श्री पांडेय ने कहा कि कल दिनांक अट्ठारह अगस्त 2021 को बिहार में बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय तेजस्वी यादव के उपस्थिति में निर्णय लिया गया !कि झारखंड में राजद को मजबूती प्रदान करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम किया जाएगा !बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह के अलावा कई झारखंड के नेता उपस्थित थे!राजद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन को और मजबूती तरीके से कार्य किया जाएगा, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ते हुए झारखंड सरकार में हो रहे कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का भी काम किया जाएगा !दोनों नेताओं को झारखंड राजद की ओर से बहुत-बहुत बधाई! बधाई देने वालों में प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय प्रदेश महासचिव अफरोज आलम ,शौकत अंसारी ,मोहन प्रसाद, मनोज अग्रवाल ,पवन पांडे ,सुलोचना देवी ,सोनू खान ,महबूब खान, पवन विश्वकर्मा आदि नेताओं ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव एवं प्रतिपक्ष बिहार के नेता तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त करती है एवं आशा व्यक्त करती है श्री तेजस्वी यादव लगातार झारखंड का दौरा करें ताकि युवा वर्ग अधिक से अधिक संगठन से जुड़कर लालू जी के नीति और सिद्धांत को गांव-गांव पहुंचाया जा सके!