रांची:युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति के संस्थापक श्री राधे सिन्हा ने कहा कि इस भयंकर कोरोना महामारी को देखते हुए हर त्यौहार गाइडलाइन द्वारा मनाया जा रहा है और बहुत जल्द हिंदू धर्म के मां दुर्गा पूजा में एक से डेढ़ महीना बचा हुआ है और अभी तक झारखंड सरकार द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं निकाला गया हैं।इसको देखते हुए युवा रांची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति झारखंड सरकार से निवेदन करती हैं कि दुर्गा महोत्सव को लेकर आप अपनी गाइडलाइन जल्द से जल्द जारी करें, क्योंकि दुर्गा पूजा महोत्सव में करीब डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा हुआ है!! झारखंड के सभी दुर्गा पूजा समिति पूजा को लेकर असमंजस में है! आशा है कि इस भयंकर महामारी को देखते हुए उसी तरीका से गाइडलाइन बनाएं ताकि मां की दर्शन और पूजा भी हो सके। मुख्य रूप से राधे सिन्हा,विशाल वर्मा,मनीष केसरी,बबलू चौधरी, आलोक कुमार,अमित कुमार और भी सदस्य मौजूद थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
देश में आज एक ही चेहरा है नरेंद्र मोदी:सुदेश महतोApril 2, 2024