झारखंड
हाथियों का आतंक जारी, दर्जनों एकड़ धान की फसल को रौंदा
बड़कागांव (झारखंड)। बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव में हाथियों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिन क्षेत्रों में हाथियों द्वारा आतंक मचाया जा रहा है। उस क्षेत्र के लोग रात भर भयभीत रह रहे हैं।बड़कागांव प्रखंड के तलसवार व अंगों पंचायत में हाथियों के द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया। कई ग्रामीणों के धान की फसल उजाड़ दिया गया। फसलों को रौंद डाला। दिन प्रतिदिन किसानों का हजारों का नुकसान हो रही है।ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी साल भर धान पैदा कर अनाज खाते थे। अब हम लोगों के समक्ष साल भर क्या खाएंगे इसके लिए संकट उत्पन्न हो गई है।