![रांची के मोबाइल दुकान में अब तक की सबसे बड़ी चोरी,40 लाख के मोबाइल और नगद ले उड़े चोर](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/08/7fa39109-cc0c-4d88-8be6-2aae3299926c.jpg)
राँची: रांची में सबसे बड़ी मोबाइल चोरी की घटना, राजधानी के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित रिशु टेलीकॉम शोरूम में भीषण चोरी हुई है।मंगलावर की देर रात चोरों ने 40 लाख का मोबाइल व नगद चुरा कर फरार हो गए।आज सुबह करीब 10 बजे दुकान खुलने पर मामले की जानकारी हुई। फिर दुकान संचालक सुनील कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।दुकान संचालक सुनील कुमार ने बताया कि चोरों ने छत पर लगे लोहे का गेट काट कर दुकान में घुसे और मोबाइल व नगद चुरा कर फरार हो गए। चोरों ने आराम से सभी मोबाइल को डब्बा से निकाला और अपने साथ ले गए। मोबाइल का डिब्बा और चार्जर दुकान में छोड़ दिया है।खराब पड़ा था सीसीटीवी सुनील कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले रात के समय सीसीटीवी में शॉर्ट होता था, जिस कारण रात के समय सीसीटीवी बंद कर घर जाता था। कल रात भी दुकान बंद करते समय सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया था। हालांकि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा जांच करने पर चोरो के बारे में जानकारी मिल सकता है।इधर घटना की सूचना मिलते ही जगरनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है।वहीं अगल बगल का सीसीटीवी की जांच कर रही है।