रांची:लालपुर थाना क्षेत्र के जेवियर कॉलेज के पास एक 55 वर्षीय अधेड़ ने ब्लेड से अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली।मृतक की पहचान गुमला के चैनपुर निवासी निकोलस हुरहुरिया के रूप में हुई है। शनिवार को बाथरूम से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतक कोडरमा में अभ्रक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वहीं, पत्नी बच्चों के साथ रहता था। राजधानी में मृतक का भतीजा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। कोडरमा से गुमला जाने के दौरान मृतक रांची में अपने भतीजे के हॉस्टल में रुका था। दोपहर 12 बजे के आसपास निकोलस बाथरूम गया काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो बगल के रूम में रहने वाले युवकों ने आवाज दी। जोर-जोर से आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया तो इसकी सूचना लालपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची ने दरवाजा तोड़ा तो निकोलस बाथरूम के फर्श पर पड़ा हुआ मिला। बाथरूम में खून की धारा बह रही थी।
Related Articles
Check Also
Close