पलामू: उंटारी रोड थाने के नवगढ़ गांव के युवक चंद्रशेखर मेहता की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी है। सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे जपला- हैदरनगर मुख्य पथ पर दाता नगर के पास युवक का कार एक पेड़ से टकरा गया। जिसमें उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार वह अपने रिश्तेदार को रिसीव करने जपला जा रहा था। उसके रिश्तेदार गरीब रथ से जपला स्टेशन उतरे हुए थे। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिजन जपला पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Articles
Check Also
Close
-
नकली पिस्तौल दिखा कर किया लूटपाट,छह आरोपी गिरफ्तारJuly 19, 2021