रांची:झारखंड विधानसभा मानसून सत्र तीन सितंबर से नौ सितंबर तक चलेगा।इसकी तैयारी को लेकर आज विधानसभा में सर्वदलीय बैठक हुई,बैठक में विधानसभा अध्यक्ष,रविंद्र नाथ महतो,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,सुदेश महतो सरयू राय,आलमगीर आलम,सहित कई मंत्री विधायक मौजूद थे,साथ ही जो कोरोना से बचाव के दोनों डोज लिया है उसे प्रवेश करने दिया जायेगा।
कब क्या होगाः
3 सितंबर : शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण (यदि हो), राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणित प्रति सभा पटल पर रखा जाना और शोक प्रकाश।
4-5 सितंबर : अवकाश
6 सितंबर : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-2022 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन।
7 सितंबर : प्रश्नकाल, प्रथम अनुपूरक पर सामान्य वाद-विवाद, मतदान, विनियोग विधेयक का उपस्थापन।
8 सितंबर : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, अन्य राजकीय कार्य।
9 सितंबर : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, अन्य राजकीय कार्य, गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प)।