सिमडेगा:सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बानाबीरा गांव में महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन बन गईं। शनिवार की शाम बानाबीरा बाजार में छत्तीसगढ़ से आईं दो महिलाओं पर खरीदारी करने आईं तीन महिलाओं ने चोरी का आरोप लगाया। धीरे-धीरे भीड़ जुट गई। इसी दौरान आरोपी महिलाओं ने दोनों महिला को पकड़ा और उनके बाल काट दिए। पीड़ित रोती रहीं, बिलखती रहीं पर मौजूद भीड़ ने उनकी कोई मदद नहीं की। घटना की सूचना के बाद SP डाॅ. शम्स तब्रेज ने कहा जिसने गलत किया है, उस पर कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी महिलाएं पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।दरअसल, छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर सिमडेगा है। छत्तीसगढ़ से रोजाना ही लोगों का सिमडेगा में आना-जाना होता है। शनिवार को बानाबीरा में बाजार लगा था। वहां छत्तीसगढ़ से तीन महिलाएं आईं थीं। इनमें से दो के गोद में छोटे बच्चे भी थे। जबकि बाजार में खरीदारी करने आईं तीन महिलाएं एक होटल में खाना खा रही थी आरोप है कि छत्तीसगढ़ से आईं महिलाओं ने होटल में खा रही महिलाओं में से एक का पर्स चोरी करने का प्रयास किया पर वो पकड़ी गई। इसी बीच छत्तीसगढ़ से आई महिलाओं में से एक भाग निकली जबकि गोद में बच्चे लिए दो को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। चोरी का आरोप लगाने वाली तीनों महिलाओं ने उनकी चप्पल से पिटाई शुरू कर दी और कैंची से उनके बाल काट दिए। इस दौरान भीड़ में मौजूद पुरुषों ने भी उनका साथ दिया।इधर, घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ बाजार में पहुंचे और दोनों पीड़ित महिलाओं को थाना ले आए। यहां अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर बरामद वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
Related Articles
Check Also
Close