नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

आज भाजपा के हजारों कार्यकर्ता करेंगे विधानसभा घेराव

रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज फिर एक बार राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला।श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार विकास के मुद्दे छोड़ टकराव के मुद्दों पर आगे बढ़ रही है।कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में बेरोजगारी,किसानों की ऋण माफी,बुनियादी सुविधाओं का विकास ,महिलाओं की सुरक्षा,गिरती कानून व्यवस्था मुद्दों में शामिल नही है। बल्कि यह सरकार केवल तुष्टिकरण के माध्यम से साम्प्रदायिक उन्माद खड़ा करना चाहती है। राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ कर टकराव बढ़ाना चाहती है। जनता को उकसा कर लड़ाना चाहती है।उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में नमाज कक्ष का लिखित आवंटन करके अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय लिया है। इस निर्णय ने अन्य समुदाय के लोगों को आहत किया है।श्री प्रकाश ने कहा कि मॉनसून सत्र में विपक्षी विधायक लगातार स्पीकर से निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहे परंतु राज्य सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष मौन अपने निर्णय पर अडिग हैं। इतना ही नही निर्णय को उचित भी ठहरा रहे हैं,जबकि स्पीकर का आसन निष्पक्ष होना चाहिये। जन भावनाओं के अनुरुप होना चाहिये।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो दोनो दलों की नीयत में खोट है। दोनो दल साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना चाहते हैं।श्री प्रकाश ने कहा कि नियोजन नीति में उर्दू को शामिल रखने और हिंदी,संस्कृत को हटाने पर भी मौन रही। कोरोना काल मे भी इस सरकार ने तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। इसलिये इन निर्णयों से स्पष्ट है कि यह सरकार युवाओं के सवाल पर,किसानों के सवाल पर,महिलाओं के सवाल पर,विधिव्यावस्था के सवाल पर मौन साध लेती है परंतु तुष्टिकरण के मुद्दे पर मुखर हो जाती है।श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति को बर्दाश्त नही करेगी। जनता में नमाज कक्ष के मुद्दे पर भारी असंतोष और आक्रोश है।

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता करेंगे विधानसभा का घेराव

भाजपा द्वारा कल प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में कल विधानसभा का घेराव होगा।
श्री प्रकाश ने कहा कि कल 8सितंबर को पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता रांची पहुंचकर झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे।
उन्होंने सरकार से टकराव की भाषा छोड़ सद्भाव एवम सहमति की भाषा बोलने का अनुरोध किया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनमुद्दों पर हरसंभव संघर्ष केलिये कमर कस चुके हैं।

पूरे प्रदेश में हुआ धरना भाजपा के मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने आज दूसरे दिन प्रदेश के सभी जिलों में राज्य सरकार के तुष्टिकरण नीति के खिलाफ धरना एवम प्रदर्शन किया जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया।

कांग्रेस जनता को दिग्भ्रमित न करे,देश की संपत्ति को किसने बेचा जनता जानती है।

श्री प्रकाश ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज असहज स्थिति में पहुच गई है। कांग्रेस पार्टी अपनी कारगुजारियों को भूल रही। देश के खनिज संसाधनों को लूटने वाले,भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा करने वाले, देश की एकता अखंडता को खतरे में डालने वाले,लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज देश बचाने की बात कर रहे।
कहा कि अच्छा होता हुड्डा जी राज्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बोलते,अपने पार्टी के विधायकों के द्वारा राज्य सरकार पर लगाये गए आरोपों पर बोलते तो ज्यादा अच्छा होता।
कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर पूरा भरोसा करती है। जनता को पता है कि देश मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button