![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210910-WA0004.jpg)
रांची:नगड़ी थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।पहली घटना पिस्का रेलवे स्टेशन के समीप तलाब के पास 22 वर्षीय विमल महतो नारो गांव निवासी दिव्यांग की शव मिला।शव के बगल में बोरा मिला। शव में गहरे जख्म के निशान है।वही अन्यत्र हत्या का शव को फेंका गया है। हत्या को लेकर ग्रामीणों ने पलिस से अपराधियों को पकड़ने की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दे रहे है।दूसरे घटना महुआ टोली गांव के समीप मदर डेयरी सड़क किनारे नगड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय बिनोद उरांव की मिली है, परिजनों बिनोद की हत्या करने की आरोप लगा रहे है।थाना क्षेत्र में दो किलोमिटर में 2 लोगों के शव मिलने से वही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है,ग्रामीण बार-बार हत्यारे को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।वहीं घटना को लेकर नगड़ी थाना प्रभारी विनोद राम व अन्य पदाधिकारियों के साथ छानबीन कर रही है।