रांची:प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) और एनएसएस रांची विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से आगामी 11 सितंबर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद समेत देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले अतिथियों का आगमन शुरू हो गया।
राजधानी रांची स्थित रेलवे स्टेशन पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के आगमन पर पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे समेत अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए पासवा के महाराष्ट्र इकाई की महासचिव व शिक्षा विद डॉ0 जयश्री सुर्वशी भी आज रांची पहुंची। हवाईअड्डे पर आलोक कुमार दूबे ने उन्हें भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया। समारोह शामिल होने के लिए पासवा ओडिशा की चेयरमैन चिदातमका खटुआ,दिल्ली की अध्यक्ष प्रियंका बर्मा, पश्चिम बंगाल की अध्यक्ष मसुदा याशमीन,तमिलनाडु के चेयरमैन बेलाल नख्तर, उत्तर प्रदेश की महासचिव पूनम वर्मा, राजस्थान के महासचिव रेहान खान भी आज देर शाम तक अलग-अलग सेवा विमानों से रांची पहुंच रहे है।शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर शहर में होर्डिंग-बैनर और पोस्टर लगाये जा रहे हैं। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार को भी संजाने-संवारने का भी अंतिम चरण में है। अलग झारखंड राज्य गठन के बाद सबसे बड़े शिक्षक सम्मान समारोह में रांची के करीब 500 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षक सम्मान समारोह की सफलता को लेकर निजी विद्यालय के संचालकों की बैठक हुई। बैठक में पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे , उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव, महासचिव डॉ0 राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सह निजी स्कूल के संचालक अरविन्द कुमार,डा.सुषमा केरकेट्टा,संजय कुमार,आलोक बिपीन टोप्पो,मुजाहिद आलम,राशीद खान,मोजाहिद आलम, मुख्य रुप से उपस्थित थे।शिक्षक सम्मान समारोह का उद्घाटन झारखण्ड सरकार के वित्त सह खाध आपूर्ति मंत्री डा.रामेश्वर उराँव करेंगे,ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।