तमाड़:रांची टाटा मार्ग में तमाड़ के रायडीह और डोड़ेया गांव के बीच एक ट्रक और चेचिस में सीधी टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में चेचिस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। चालक बुरी तरह घायल होकर चेचिस में फंस गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने चालक को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुरी तरह जख्मी चालक एक घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा। बाद में पीसीआर और तमाड़ पुलिस ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। कोयला लदा एक ट्रक रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। वहीं चेचिस जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही थी। रायडीह मोड़ के पास निमार्णाधीन फ्लाईओवर में वन वे से अचानक फोर लेन आ जाने से चेचिस का चालक समझ नहीं पाया। और गलत लेन में चेचिस को घुसा दिया। जिसके कारण हादसा हुआ।