शीघ्र कांके विधानसभा में उपचुनाव होगा- राजेश ठाकुर
कांके: झारखंड प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा व सहजादा अनवर को कांके व बुढ़मू दौरे के क्रम में कांग्रेसीयों ने ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। कांके चैक में कांके प्रखंड अध्यक्ष संजर खान की अगुवाई की। सबको बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं पिठोरिया चैक में डाॅ. भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पष्चात जिला परषिद सदस्य मोजिबुल अन्सारी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकत्र्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया। उधर बुढमू जाने के क्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य अईनुल हक अन्सारी के नेतृत्व में कोनकी चैक में प्रदेष अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा व सहजादा अनवर व जिलाध्यक्ष सुरेष बैठा को शाॅल व बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। कोनकी चैक में प्रदेष अध्यक्ष राजेष ठाकुर ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कहीं न कहीं कांग्रेस के लोगों के चेहरे पर सरकार बनने के बावजूद उदासी रही है, लेकिन उन तमाम चेहरों की मुस्कुराहट बिखेरने का काम हमारी अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी व आरपीएन सिंह ने किया है। हम जानते हैं कि कांके बहुत दिनों से कांग्रेस से अछुता रहा है। ये हमारी और आपकी कमजोरी है कि सुरेष बैठा विधानसभा तक नहीं पहुंच पाए। कुछ दिनों बाद कांके में विधानसभा उप चुनाव होने वाला है। हम ये कहा सकते हैं, आप कांग्रेस के लोग कांग्रेस की झोली में कांके की सीट देने की काम करेंगे तभी उन उदास चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरने का काम हो जाएगा। मौके पर मदन कुमार महतो, मोजिबुल अन्सारी, चन्दन बैठा,नीरज भोक्ता,सोमनाथ मुंडा, गुलजार अहमद, जमील अख्तर, अषोक महतो, पुनिता कुजूर, निर्मला गाड़ी, फुलकुमारी, शाहदेव मुंडा, लालमणी उरांव, उनील महतो, उपेन्द्र उरांव, सूरज महतो, सोमरा उरांव, नसीम अन्सारी, जाकिर अन्सारी, गुफरान अन्सारी, फिरदौष आलम सहित सैकड़ों कार्यकत्र्ता मौजुद थे।