![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210919-WA0017.jpg)
रांची:जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परिसर में आज ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन जेएससीए उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने रक्तदान कर किया।उक्त मौके पर शाहदेव ने कहा कि मानवता की सेवा का सबसे उत्तम विकल्प है रक्तदान। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। हमारी अच्छी सेहत के लिए भी रक्तदान जरुरी है। रक्तदान को लेकर अभी भी आम लोगों में बहुत सारी भ्रांतियां हैं पर अच्छी बात यह है कि अब लोग धीरे धीरे जागरुक हो रहें हैं।बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था जिन्निया और रिम्स ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित कैंप में आज अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक ब्लड डोनेशन किया। रक्तदाताओं को दिक्कत न हो इसके लिए आयोजकों ने विशेष व्यवस्था की थी।