रांची:भाजपा राँची महानगर के तत्वावधान में एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती राँची महानगर के सभी 17 मंडलों के 943 बूथों पर सादगी के साथ उनकी चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत राँची के दीनदयाल नगर स्थित पण्डित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा झारखंड के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू , राँची लोकसभा सांसद संजय सेठ, राँची विधायक सीपी सिंह, हटीया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, राँची की महापौर आशा लकड़ा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, राँची महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता , एवं उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर भाजपा, राँची महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के उपरांत
भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हटिया विधानसभा स्थित अपने मतदान केंद्र संख्या 296 पर पण्डित जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाया एवं जयंती समारोह को सम्बोधित करते कहा कि पण्डित जी के विचारों को अपनाकर ही भारत विश्वपटल पर स्थापित हुआ है। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को देश के हर नागरिक को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के पदचिह्नों पर चलकर की भाजपा आज दुनियां की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होनें कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा ही पण्डित जी के लिए असली श्रद्धांजलि होगी। वहीं लोवर बाजार मण्डल अंतर्गत बिरसा नगर, बूथ संख्या 264 पर आयोजित जयंती समारोह में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास , राँची के विधायक सीपी सिंह , हटिया विधायक नवीन जयसवाल जी, महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता , महामंत्री वरुण साहू, उपाध्यक्ष बंसत दास, जितेंद्र वर्मा, मण्डल अध्यक्ष आनंद वर्मा एवं बूथ अध्यक्ष रौशन मुंडा जी शामिल हुए। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी ने कहा कि दीनदयाल जी हमेशा समाज के आखिरी व्यक्ति में नेतृत विकास की बात करते थे। आज जरूरत है बूथ स्तर पर पार्टी का नेतृत्व खड़ा हो। बूथ के कार्यकर्ता ही आमजनों को पार्टी से जोड़ने वाले तंत्र होते हैं। उन्होंने पण्डित जी के अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया। राँची विधायक सी.पी.सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार पण्डित जी के सपनों को सकार कर रही है। झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार लागातार आमजनता के भावना से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में ही राज्य एवं देश का भला हो सकता है। हटिया विधायक व प्रदेश मंत्री श्री नवीन जायसवाल ने कहा कि पार्टी के एक- एक कार्यकर्ता दीनदयाल जी के पदचिह्नों पर चलकर जनसेवा में लगें हैं। हमारे कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के माध्यम से अनवरत सेवा कार्य में लगें हैं। भाजपा, राँची महानगर के अध्यक्ष श्री के.के. गुप्ता ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महानगर के सभी 943 बूथों पर दीनदयाल जी की जयंती मनाई गई। राँची महानगर के एक-एक कार्यकर्ता पण्डित जी के विचारों के साथ राष्ट्र सेवा एवं जनसेवा के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पण्डित जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन महानगर के महामंत्री श्री वरुण साहू एवं ध्न्यवाद ज्ञापन श्री रवि मुंडा ने किया।
इस अवसर पर महानगर के उपाध्यक्ष राजू सिंह, बसंत दास,जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र सिंह पटेल, अनिता वर्मा, रोमित नारायण सिंह, राकेश सिंह, रामलगन राम, अर्जुन मुंडा, गुड्डू, रितांकर दत्ता, संटू वर्मा, राजा सिंह, रजनीश पाण्डे, अरबिंद सिंह पिंटू, सोनू सिंह, अश्विनी सुखीजा सहित प्रदेश व जिला के पदाधिकारी गण, सभी 17 मंडलों के अध्यक्ष/पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष गण शामिल हुए।