गुस्साएं लोगों ने किया सड़क जाम
y7ui,
गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास एक शराब लदे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी है। जिसे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गयी. जिसे बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। जिस वाहन ने बाइक में टक्कर मारी है उस वाहन के अंदर पुलिस का बोर्ड लगा रखा हुआ मिला। जिससे लोगों का मानना है कि वाहन पुलिसकर्मी की होगी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जॉच किया तो वाहन से करीब 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुआ। घटना के बाद गाड़ी का चालक फरार हो गया है। घटना के सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस हंगामा कर रहे लोगों के शांत समझा बुझाकर शांत कराया। लोगों को भरोसा दिलाया कि मृतक को मुआवजा के लिए जिला प्रशासन को लिखा जाएगा। घटनास्थल पर डीएसपी संजय राणा, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, पचंबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस वाहन और बाइक को थाना ले गई।