![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211005-WA0000.jpg)
लोहरदगा:झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिसरी में एक विवाह ऐसा भी देखने को मिला जो कभी इतिहास के पन्नों पर पढ़ने के लिए मिला करता था। जी हां एक प्रेमी युवक के साथ दो युवती अपना दिल दे बैठी थी। दोनों युवतियों का प्रेम प्रसंग उक्त युवक से वर्षो से चला आ रहा था। कई बार वाद-विवाद भी हो चुका था। होते हवाते मामला बगड़ू थाना तक जा पहुंचा। फिर दोनों पक्ष के रजामंदी से शादी करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद दोनों युवतियों का विवाह युवक के साथ कराया गया. प्रेमी संजीत उरांव नामक युवक ने दो युवतियों के साथ विवाह किया जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान इनके बच्चे भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार उक्त युवक का दोनों युवतियों से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इनके बच्चे भी थे। कई बार विवाद भी हुआ। मामला थाना तक पहुंचा और आखिर में रविवार को इन दोनों युवतियों के साथ प्रेमी युवक की शादी करा दी गयी। विवाह समारोह में दोनों के बच्चे भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत के बड़चोरगाई स्थित पिपर टोंगरी शिव धाम में एक युवक ने दो युवतियों से एक साथ विवाह किया। इधर ग्रामीणों, पूजा समिति एवं दोनों पक्ष के माता-पिता की सहमति से पुजारी बिगन खेरवार द्वारा इनकी शादी कराई गई। इस मौके पर इनके बच्चे भी मौजूद थे और वे भी अपने माता पिता के शादी समारोह में उछल-कूद कर रहे थे।