![तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनग्रस्त,3 युवक की हुई दर्दनाक मौत](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/10/2aad2557-ef11-412d-a040-8a47aea5ec25-e1633782866765.jpg)
सरायकेला: खरसावां से चक्रधरपुर जा रहे पल्सर बाइक संख्या jh06f-6335 पर सवार तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई जिससे घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना सरायकेला खरसावां पेट्रोल पंप के समीप की बताई जाती है। मृत युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।मृत युवको की पहचान चक्रधरपुर रेलवे लोको कॉलोनी के बिंदा ठाकुर, रवि पासवान और चक्रधरपुर पोर्टल कॉलोनी के विवेक राय के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर में कोहराम मच गया है।