रांची: एक दिवसीय 11वां रांची जिला कराटे प्रतियोगिता स्थानीय टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेल गांव रांची में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं विशिष्ट अतिथि विनय सिन्हा दीपू कांग्रेस नेता के हाथों से पदक सह प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस अवसर पर राजेश ठाकुर ने कहा कराटे एक अच्छा साधन है आत्मरक्षा की लड़कों को तो सीखना चाहिए पर इससे ज्यादा लड़कियों को सीखना आवश्यक है आज के समय में जहां इतनी सारी घटनाएं घट रही हैं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के लिए कराटे के गुण सीखना अति आवश्यक हो गया है। विशिष्ट विनय सिन्हा दीपू ने कहा यह एक प्राचीन आत्मरक्षा की कला है इसके गुण सिखने से आत्मनिर्भरता का विकास होता है।प्रतियोगिता में कराटे एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष सेंसाई नंदजी प्रसाद ने बताया राज्य कराटे शोषण के दिशा निर्देश पर यह प्रतियोगिता रखी गई है टैलेंट सर्च कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिला में इस तरह का प्रतियोगिता कराया जा रहा है जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारकर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड को पदक प्राप्त हो सके। प्रतियोगिता इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के द्वारा सिहान विमल आनंद नाक के निगरानी में संपन्न हुआ। जिसमें मे जज एवं रेफरी कि भूमिका में सेंसाइ गुलाम गौस नौशाद खान, कमल किशोर कच्छप, विमल दीप लाल, सुरजीत सिंह,कलेवर कर्मकार, गुलाम जावेद,इबरार अंसारी, जाकिर हुसैन शशि सुमन, प्रीतम कर्मकार, पूनम सिंह,नीलू अलीशा कच्छप, अकांक्षा तिर्की, पूजा है रेंज सुष्मिता प्रियंका किस्पोटा, विनीता बारला, गुमान गाड़ी पिंटू कुमार आकांक्षा तिर्की मुकेश कुमार राम रवि रंजन मृत्यु राय सुनील कुमार सिंह प्रणव कुमार, शुभ नारायण दत्ता, उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close