![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211029-WA0006.jpg)
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी के नौ केंद्रीय सदस्यों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडे के हस्ताक्षर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया और पार्टी के विधायक एवं मंत्री हफीजुल हसन के मौखिक वार्तालाप तथा चतरा जिला समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई की गई है,
मामला पार्टी में अनुशासनहीनता का है,विनोद कुमार पांडे ने बताया कि 23 सितंबर को केंद्रीय सदस्य संतोष नायक एवं मनोज कुमार राणा तथा कैलाश सिंह दिनेश पांडे जगदीश यादव रविंदर सिंह धनेश्वर गंजू संगीता पाठक पंकज मिश्रा के साथ-साथ चतरा जिला समिति द्वारा पूर्व में निष्कासित राजकिशोर कमल प्रकाश राम पासवान एवं राजेश कुशवाहा द्वारा झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक हाफिज उल हसन के कार्यक्रम के दौरान उनके निजी स्वार्थ में अमर्यादित नारेबाजी की गई जो संगठन की मर्यादा को धूमिल करता है पार्टी के संविधान के विरुद्ध किया गया यह कार्य है यह इनके अनुशासनहीनता को प्रमाणित करता है.पार्टी महासचिव विनोद पांडे के अनुसार केंद्रीय सदस्य संतोष नायक मनोज राणा कैलाश सिंह दिनेश पांडे जगदीश यादव रविंद्र सिंह धनेश्वर गंजू संगीता पाठक और पंकज मिश्रा को पार्टी के सांगठनिक पद से प्रमुख करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है.साथ ही साथ चतरा जिला समिति के द्वारा पूर्व में निष्कासित राजकिशोर कमल प्रकाश राम पासवान और राजेश कुशवाहा के जिला समिति द्वारा निष्कासन को अनुमोदित किया जाता है.