रांची:त्रिपुरा में अल्पसंख्यकों पर हमले के खिलाफ आज ऐक्टू, इंकलाबी नौजवान, सभा और आइसा समेत कई जन संगठनों ने मेन रोड स्थित कार्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया,दंगाईयों की संरक्षक त्रिपुरा की भाजपा सरकार को बरखास्त करो, संविधान और लोकतंत्र पर हमला बंद करो के नारे के साथ अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया।त्रिपुरा में अल्पसंख्यकों के घरों, मस्जिदो दुकानों को तोड़फोड़ और आगजनी कर निशाना बनाये जाने की घटना को सभी प्रर्दशनकारियों ने बर्बरतापूर्ण तानाशाही कार्रवाई बताया।प्रतीवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले विधायक विनोद सिंह ने कहा की जन आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल भाजपा शासित त्रिपुरा सरकार धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीती कर रही है। देश के संविधान से खिलवाड करने का अधिकार किसी भी सरकार को नहीं है। ऐक्टू महासचिव शुभेंदू सेन ने कहा की भाजपा लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ को दबाना चाहती है। देश के समाजिक सौहार्द को धार्मिक आधार विषाक्त बना रही है। इनौस के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने शायरर के अंदाज में कहा की देश की माटी में हमारा भी खून शमिल है किसी के बाप का हिंदुस्तान थोडी ही हैं। धार्मिक आधार पर देश को बांटने की साजिश सफल नहीं होने देगें।
कार्यकर्म में मज़दूर नेता भुवनेश्वर केवट,जगरनाथ उरांव,जगमोहन महतो,इनौस नेता अमल घोष, एआईपीएफ के नदीम खान, जनाधिकार महसभा के सिराज दत्ता, नगर सचिव नंदिता भट्टाचार्य, छात्र नेता तरुण कुमार,नौरिन अख़्तर सामाजिक कार्यकर्ता सिराज दत्ता,आलोका कुजूर, गौतम मुंडा,अखिलेश राज,अधिवक्ता इम्तेयाज़ अशरफ़,अधिवक्ता फ़ैज़ अहमद,मो इक़बाल, मो बब्बर,,हाफ़िज़ अबैदुल्ला,मो आज़ाद,इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास,मो आसिफ़ अहमद,मो एनातुल्लाह अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थिति थे।