![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211109-WA0045.jpg)
धनबाद: जब प्यार परवान चढ़ता है तो कोई बंधन नहीं देखता है।कुछ ऐसा ही हुआ है धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में।जहाँ गुरु शिष्य प्रेम बंधन में बंधने के बाद शादी कर ली है।दोनों एक जाति के नही होने के कारण इस प्रेम विवाह में परिजन की इजाजत नही मिली।हालांकि प्रेमी के अभिभावक अपने बेटे के पसंद को स्वीकार कर लिया है।लेकिन प्रेमिका के परिजन इस शादी से खफा है।वह इस प्रेम विवाह के खिलाफ है।
बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरयाडीह की रहने वाली मनीषा कुमारी हरिणा के रहने वाले राहुल चौरसिया से ट्यूशन पढ़ती थी।इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया।जिसके बाद जून 2021 में धनबाद में कोर्ट मैरिज कर लिया।हालांकि कोर्ट मैरिज के बाद तक दोनों ने इस बात को घरवालों से छिपा कर रखा।आज रविवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के कहने पर घर से भाग कर बाघमारा थाना पहुच गई।जहां पहले से प्रेमी अपनी माँ के साथ पहुचा हुआ था।बाघमारा पुलिस को अपना कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र दिखा कर सुरक्षा की गुहार लगाया।इधर पुलिस ने लड़की के परिजनों को इस बात की सूचना दिया।लड़की के परिजन इस शादी का विरोध किया।लेकिन लड़की मानने को तैयार नही हुई।
गुरु शिष्य में प्यार लड़की के परिजन को धोखा देने को लेकर लड़के प्रति प्रेमिका के परिजनों में गुस्सा है।
वही प्रेमी प्रेमिका ने कहा दोनों साथ रहना चाहते है।पुलिस को कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र दिखा दिए है।दोनों बालिग है।प्रेमी ने बताया उनके घरवाले शादी के पक्ष में है।वही प्रेमिका ने कहा उसके घरवाले शादी के विरोध में है।वह अपने ससुराल जाना चाहती है।