धनबाद:भुईफोड़ स्थित एक आवास से चोरों ने 8 लाख के गहने समेत 50 हजार नगद चुराए। यह चोरी गगन महाराज और उनके भाई दिलीप महाराज के यहां हुई है।
गगन महाराज मारुति शोरूम में कार्यरत है जबकि दिलीप महाराज बिजली विभाग आमाघाटा में पदस्थापित हैं। बताया जाता है कि गगन महाराज और दिलीप महाराज परिवार के साथ छठ पर्व में विनोद नगर आये थे। पर्व संपन्न होने के उपरांत आज सुबह सभी अपने आवास पहुँचे। दोनो भाइयों ने अपने – अपने कमरे का दरवाजा टूटा पाया। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। भुक्तभोगी परिवार के द्वारा बताया गया कि करीब 7 से 8 लाख के गहने व 50 हजार रु नकद की चोरी हुई है।