रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानून के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में पार्टी की ओर से चरणबद्ध तरीके से राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 फरवरी को हजारीबाग में पार्टी की ओर से राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन सह ट्रैक्टर रैली भी आयोजित की जा रही है। इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है और जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। इसी सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव, कृषिमंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव ,डा राजेश गुप्ता और अन्य नेता आज हजारीबाग पहुंच और कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की।
रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने रामगढ़ में भी पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की।इस मौके पर रामगढ़ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान के नेतृत्व में पटेल चौक,रामगढ़ पर माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष,कृषि मंत्री और अन्य पार्टी नेताओं का स्वागत किया।
डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन के समर्थन में झारखंड ही नहीं, पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रही है। उन्होंने कहा कि नये कृषि कानून से किसानों की आजादी छीन जाएगी, केंद्र सरकार ने अपने कुछ पूंजीपति मित्रों की मदद के लिए इस कानून को लाया है और नये कानून से जमाखोरी बढ़ेगी, मंडियां समाप्त हो जाएगी, किसानों को पूंजीपतियों के आगे घूटने टेकना पड़ेगा, वहीं आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ेगा, इसी कारण देशभर में लोग इस नये काले कानून का जबर्दस्त विरोध कर रहे है, आम जनता भी इस विरोध प्रदर्शन में साथ मिल रहा है।प्रदेश अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने किसान सम्मेलन के संयोजक बादल पत्रलेख के कार्यों की भी सराहना की है।
रामगढ़ कांग्रेस नेता लाल बिहारी महतो,मुकेश यादव,बन्नी गांधी, सुधीर सिंह शाहजाद खान संजय साहू,मुन्ना मंसुरी सहित अन्य कई नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत किया।