रांची:रांची आगमन पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह मेयर आशा लकड़ा का रांची हवाई अड्डे पर महानगर रांची के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का किया आभार और कहा महिला शक्ति को सम्मान देने में मोदी सरकार सबसे आगे है। महानगर के सभी मंडल के अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। मुख्य रूप से केके गुप्ता ललित नारायण ओझा आरती कुजूर संजय कुमार जयसवाल वरुण साहू बलराम सिंह जितेंद्र वर्मा मंजू लता दुबेअनीता वर्मा रोहित नारायण सिंह गोपाल सोनी राजीव शाह देव नरेंद्र पांडे मंतोष सिंह शैलेश मिश्रा सुरेंद्र नाथ विकास रवि चंदन प्रजापति राजेश प्रसाद जयमसीह तिग्गा पप्पू जायसवाल दीपक शाह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद बिरसा चौक पर धरती आबा बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लाकड़ा ने महानगर के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और कहा की पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं के साथ हर समय खड़ी रहेगी। जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उनके आवास और आबादी तक पहुंचे और कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।