रांची:अदम्य शौर्य के नायक परमवीर चक्र से सम्मानित से सम्मानित अल्बर्ट एक्का की 50वीं शहादत दिवस पर स्मरण करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि अल्बर्ट एक्का की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता।उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के जनजातीय बहुल गुमला के जारी गांव में जन्मे अलबर्ट एक्का ने पाकिस्तान में घुसकर बंकर नष्ट किये थे और दुश्मनों को मार गिराया था। अलबर्ट एक्का के आदम्य साहस के कारण ही 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।इस युद्ध में तीन दिसंबर, 1971 को अलबर्ट एक्का शहीद हुए थे।उन्होंने कहा कि मरणोपरांत उन्हें देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान परमवीर चक्र का सम्मान मिला।उन्होंने कहा कि शहीद अलबर्ट एक्का बिहार व झारखंड राज्य के एकलौते परमवीर चक्र विजेता हैं।