![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/02/ेेेहमग.jpg)
जमशेदपुर: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोड़ाम थाना क्षेत्र माधवपुर गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर में ही साड़ी के फंदे से झूलता पाया गया।परिजनों की सूचना के बाद बोड़ाम थाना ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना बीती रात की बताई जाती है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
24 वर्षीय पत्नी कल्पना महतो का शव साड़ी के फंदे से झूलता पाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत्युंजय महतो की 24 वर्षीय पत्नी कल्पना महतो का शव साड़ी के फंदे से झूलता पाया गया।
बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा के मुताबिक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका के मामा सुदर्शन महतो के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।मामले की जांच जारी है।