रामगढ़ फोरलेन बायपास पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार पलट गई। हादसे में कार में बैठे रिटायर्ड टीचर की माहिमा पांडेय (66) की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। घटना के बाद फॉर्च्यूनर का ड्राइवर का फरार है। पुलिस ने मृतक के शव काे पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।
गुरुवार की सुबह 6 बजे रांची के सुखदेव नगर पंडरा के शहदेव नगर निवासी रिटायर्ड टीचर शिक्षक महिमा पांडेय अपने परिवार के साथ बनारस से पूजा कर फॉर्च्यूनर से वापस रांची लौट रहे थे। इस बीच कोठार ओवरब्रिज पार करने के बाद ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।।