चक्रधरपुर: रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 (ई) के सीआरपीएफ कैंप आसनतलिया के समीप कार के धक्के से दो फुटबॉल खिलाड़ी घायल हो गये है। घायलों का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना मंगलवार की शाम करीबन साढ़े सात बजे हुआ। जानकारी के अनुसार रेलवे क्षेत्र के सेरसा स्टेडियम में फुटबॉल का प्रैक्टिस कर इंदकाटा गांव के दो फुटबॉल खिलाड़ी अलग अलग दो साईकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रांची तरफ से आ रहे काले रंग के कार धक्का मार दिया। दोनों साइकिलों से फेंका गये और गंभीर चोंटे आई। इंदकाटा गांव के सिन्दु बानरा (14) तथा बासुदेव बोदरा (17) घायल है। बासुदेव बोदरा को गंभीर चोंटे आई है। जबकि सिन्दु बानरा को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। चक्रधरपुर थाना पुलिस ने बताया कि धक्का मारने वाले कार पकड़ा गया है। चालक नशे में है। चक्रधरपुर बाजार में पकड़ाया। जबकि चालक को पकड़ पुलिस थाना में रखा है। फिलहाल उससे पूछताछ हो रहा है।
Check Also
Close