रांची:आजसू पार्टी राँची महानगर के प्रतिनिधियों ने महानगर अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंहा के नेतृत्व में राँची के विधायक एवं झारखण्ड के पूर्व मंत्री श्री सीपी सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर भाषा, स्थानीय नीति तथा नियोजन नीति पर उनका मंतव्य जाना एवं झारखंड सरकार द्वारा स्थानीयता, नियोजन नीति एवं क्षेत्रीय भाषा को लेकर लिए गए निर्णय से राज्य के आदिवासी-मूलवासी में व्याप्त आक्रोश के आलोक में सार्थक पहल करने का आग्रह किया।
मौके पर आजसू पार्टी राँची महानगर अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंहा ने कहा कि आजसू झारखण्डियों के हर लड़ाई में शामिल होगी और हर जनमुद्दों पर मुखर होकर बोलेगी। अलग राज्य की लड़ाई लड़नेवाली आजसू पार्टी संघर्ष की उपज है और यही हमारी पहचान है। जब भी झारखण्डियों की अस्मिता और पहचान खतरे में आएगी, आजसू पार्टी सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि झारखण्डियों के परिचय का आधार खतियान तथा क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा होना चाहिए, यही जनमत और न्याय संगत है। झारखण्डियों की साफ समझ है कि झारखंड अलग राज्य गठन के उद्देश्यों में भाषा, संस्कृति, परंपरा का संरक्षण और संवर्धन भी मुख्य तौर पर शामिल रहा है। झारखण्डियों की यह मांग रही है कि सरकार की नीतियों में ऐसा प्रावधान किया जाए कि राज्य/जिला स्तरीय नियुक्तियों में शत प्रतिशत नियुक्ति वैसे लोगों की ही हो जिनका राज्य/जिला के अंदर अपने या अपने पूर्वजों के नाम जमीन, बासगीत आदि का उल्लेख पिछले सर्वे रिकॉर्ड ऑफ राइटर्स में दर्ज हो।
उन्होंने कहा कि भाषा एवं स्थानीय नीति को लेकर झारखंड में उपजे असंतोष और जनभावना के मद्देनजर सरकार के निर्णय के खिलाफ 7 मार्च को आजसू पार्टी झारखंड विधानसभा का घेराव करेगी। इसे लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है।
इस दौरान मुख्य रुप सेआजसू पार्टी रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, महिला महानगर अध्यक्षा सिमा सिंह, रांची महानगर महासचिव रमेश गुप्ता,वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव,सुनील यादव, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार पाठक, संतोष कुमार साहू, दयाशंकर झा,सचिव अमित वर्मा, जय श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, विमल साहू, नेहा सिंह, असरिता टोपनो, ललिता देवी, पियूष सिंह, विश्वविजय गांगुली, आर्यन विद, गोविंद यादव शामिल हुए।