रांची:हुल दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सिदो-कान्हू की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई ।इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संथाल विद्रोह के नायकों को नमन करते हुए कहा कि झारखंड के वीर सपूतों ने हुल क्रांति कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। यह विशेष दिन स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले आदिवासियों के संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को याद करने का है।उन्होंने सभी अनाम वीरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के हूल में अपने प्राणों की आहुति दी।श्रद्धांजलि देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष गांगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू,हेमन्त दास, सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, भूपेंद्र सिंह, भोगेन सोरेन, सूरज शाहदेव, सहित कई उपस्थित थे।