![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2023/01/dcdbe820-90f9-4137-b79c-de593d0455c3-780x470.jpg)
रांची:नामकुम थाना क्षेत्र के सिंगरसराय गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। जब इसकी सूचना नामकुम थाना प्रभारी को मिली तो उन्होंने तत्कालीन टीम गठन कर अफीम स्थल पर पहुंची पुलिस को देख अफीम कर रहे युवकों ने फरार हो गया पुलिस खोज बीन में जुट गई और पुलिस पता कर रही है कौन कौन इसमें और लोग शामिल हैं और कहां कहां खेती हो रहीं।
शहर से सटे कई इलाकों में हो रही अफीम की खेती
नशे की खेती को लेकर मशहूर हो चुके झारखंड में अफीम की खेती आज भी लहलहा रही है. रांची के नामकुम थाना क्षेत्र 15 एकड़ में फैली अफीम की फसलें लहलहा रही है. जिसकी सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया और अफीम की फसल को नष्ट किया जा रहा है. नामकुम थाना के प्रभारी खुद निकल कर इलाकों में फैली अफीम की खेती को तलाश कर नष्ट कर रहे हैं।