नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

रांची में शाने हबीब कान्फ्रेंस व जश्ने दस्तार बंदी 22 फरवरी को, जुटेंगे सैकड़ों उलेमा व शिक्षाविद

एदार ए शरीया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पुर्व सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलयावी होंगे शामिल

रांची:झारखंड राज्य का प्रसिद्ध मदरसा, इसलामी मरकज हिंद पीडी रांची में आगामी 22 फरवरी 2023 दिन बुधवार रात्रि 9 बजे शिक्षा का भव्य समारोह “शाने हबीब कांफ्रेंस व जश्ने दस्तारबंदी” का आयोजन किया गया है जिस की तैयारी को लेकर उलेमा ने बैठक की और इश्तेहार को लॉंच किया, इस जलसा में बरैली शरीफ खांकाह के पीरे तरीकत व आला हजरत के नवासे हजरत मौलाना मुफ्ती उमर रजा खान, बहराईच खांकाह के पीरे तरीकत खलीफा हुजुर मुफ्ती ए आजमे हिंद मौलाना हाजी शैखुल हदीस मुफ्ती मोहम्मद शम्सुद्दीन रजवी नुरी, केंद्रीय एदार ए शरीया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पुर्व सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलयावी, मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली, मौलाना डॉक्टर अहकरुल कादरी मुजफ्फरपुर, देश के प्रसिद्ध कवी ताज रजा औरंगाबादी व अन्य उलेमा व कवी भाग ले रहे हैं। एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि इस कान्फ्रेंस में झारखंड, बिहार, बंगाल, उडीसा, छत्तीसगढ़, युपी के 32 छात्रों को हाफिजे कुरआन की उपाधि दी जाएगी और उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा, रस्मे दस्तार रखी जाएगी। रिजवी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से भारी तादाद में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर कारी अय्युब रिजवी, मौलाना डॉक्टर ताजुद्दीन रिजवी, मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, मौलाना मसूद फरीदी शहर काजी, मौलाना फारुक मिस्बाही, मौलाना मुफ्ती शम्स तबरेज अलीमी, मौलाना आबिद रजा, अकीलुर रहमान, शोएब अंसारी, मौ फारुक आदी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button