राॅंची:पश्चिम विचोभ और हिमालय से पश्चिम बंगाल होते हुए उड़ीसा तक बने लो प्रेशर के कारण गुरुवार को झारखंड में मौसम बदल गया,
अचानक तेज हवा आंधी तूफान बारिश से पूरा शहर अंधकार में डूब गया,
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य 20 मार्च तक यही स्थिति रहेगी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 14 जिलों में 17 मार्च को ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, राॅंची, खूॅंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम शामिल है।